फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is no direct train to Lucknow, buses are the only support

Farrukhabad News: लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन नहीं, बसें ही सहारा

Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There is no direct train to Lucknow, buses are the only support
फर्रुखाबाद। रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते यात्रियों का लखनऊ तक का सफर कठिन हो गया है। सीधी ट्रेन न मिलने से यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विगत दो मार्च से 31 अप्रैल तक उन्नाव स्थित गंगापुल पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। लंबी दूरी की ट्रेनाें को या तो आंशिक रूप से बंद किया गया या उनके मार्ग परिवर्तन कर दिए गए। इससे जिले के यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन से कानपुर तक का सफर करने के बाद आगे का सफर सड़क मार्ग से करने को यात्री मजबूर हैं।
शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर कानपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी थी। लखनऊ जा रहे गंगानगर निवासी संजीव, उनके भाई प्रदीप ने बताया कि सुबह बस अड्डे से लखनऊ के लिए सीधी बस मिल जाती थी, लेकिन पांचाल घाट पुल पर मरम्मत के चलते यह बस भी वहीं से संचालित हो रही है। जानकारी न होने के कारण कोई भी सीधी बस लखनऊ के लिए नहीं मिली। अब वह कानपुर अथवा हरदोई की बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, परिवार के साथ दिल्ली जा रहे राकेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली के लिए दोपहर में एसी बस न होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। दोपहर में दिल्ली के लिए साधारण बसें भी न के बराबर हैं। ऐसी स्थिति में इंतजार करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता। केंद्र प्रभारी श्रीशंकर ने बताया कि होली को देखते हुए दिल्ली के लिए 40-42 बसें चलाई जा रही हैं। सामान्य दिनों में इनकी संख्या 30 से 35 रहती है। आगरा के लिए 15 से 17 और कानपुर के लिए भी नियमित बसें चलाई जा रही हैं। जहां की सवारी ज्यादा होंगी, वहां के लिए अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed