{"_id":"64554ecf15c0a0d14508b954","slug":"theft-of-two-lakhs-by-breaking-the-locks-of-two-houses-farrukhabad-news-c-12-1-218170-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो मकानों के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो मकानों के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी
Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुर निवासी पिंटू खाना बनाने का काम करता है। वह गुरुवार रात अपनी भतीजी की शादी में बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में गया था। परिवार के साथ सुबह तीन बजे घर लौटा, तो ताले टूटे दिखे। घर से चोर पांच हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, झुमकी, अंगूठी, बिछुआ, पायल समेत करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए। प़ड़ोसी सफाई कर्मी कुलदीप शाक्य गंगोली गांव गए थे। उनके गेट का ताला टूटा देख पिंटू ने जानकारी दी। उनके घर से चोर 10 हजार रुपये, कुंडल, पायल, कपड़े समेत 50 हजार का सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।