{"_id":"5e5bf06e8ebc3ef3e34d694c","slug":"theft-of-shielding-the-bullion-shop-farrukhabad-news-knp54795456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान के शटर उचकाकर एक लाख पैंतीस हजार के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान के शटर उचकाकर एक लाख पैंतीस हजार के जेवर चोरी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मुरहास कन्हैया कस्बे में चोरों ने एक सराफा दुकान के शटर उचकाकर शनिवार की रात तीस ग्राम सोने व तीन सौ ग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने पास की ही दो सराफा व एक परचून की दुकान के ताले तोड़ दिए, लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाए।
सुबह हो जाने से चोर भाग गए। कस्बे में दो होमगार्ड पूरी रात गश्त करते रहे और उनको भनक भी नहीं लगी। रविवार की सुबह जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों होमगार्डों की फटकार लगाई। शहर कोतवाली के बजरिया निवासी राजन की सत्यम ज्वैलर्स, नीरज वर्मा की गणेश ज्वैलर्स, विकास की बालाजी ज्वैलर्स के नाम से मुरहास कन्हैया में दुकानें है।
गांव जल्लापुर मोहम्मदाबाद निवासी सुरजीत की पास में ही परचून की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने राजन की दुकान के ताले तोड़कर शटर उचका दिया और तिजोरी का ताला तोड़कर तीस ग्राम सोने व तीन सौ ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। इनकी अनुमानित कीमत 1.35 लाख रुपये बताई गई है। चोरों ने नीरज, विकास की सराफा की दुकानों के भी ताले तोड़ दिए, लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
परचून दुकान के भी ताले तोड़ दिए लेकिन भी सेंटर लॉक तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। सुबह हो जाने से चोर भाग गए। कोतवाली से रात गश्त की ड्यूटी में होमगार्ड राम रहीश व रमेश को लगाया गया था। रविवार की सुुबह स्थानीय लोगों ने राजन का शटर उचका देखा तो घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजन मौके पर पहुंचे और पुुलिस को सूचना दी।
कोतवाल राकेश कुमार व स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम मौके पर आए। कोतवाल राकेश कुमार ने दोनों होमगार्डो की जमकर फटकार लगाई। राजन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
डॉग राजा ने लगाई दौड़, फारेसिंक टीम ने लिए नमूने
सराफा के यहां हुई चोरी की जनकारी पर पहुंच डॉग राजा ने घटना स्थल से कई बार आस पास दौड़ लगाई, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा। वैज्ञानिक ओ पी सिंह ने सराफा की दुकान से चोरों के हाथ व पैरों के निशान के नमूने लिए है। टीम ने चोरी के प्रयास वाली दुकानों से भी नमूने एकत्र किए।
होमगार्ड बोले बंदर की उछलकूद समझकर नहीं आए थे मौके पर
कन्हैया मुरहास में ड्युटी पर तैनात होमगार्ड रामरहीश व रमेश ने बताया कि क्षेत्र में बंदर अधिक है। ऐसे में रात को कई बार खटर पटर की आवाज सुनाई दी। लेकिन बंदर की उछलकूद समझकर हम लोग मौके पर नहीं गए।