फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of millions of goods from three houses in two villages

दो गांवों में तीन घरों से लाखों का माल चोरी

Thu, 20 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of goods from three houses in two villages
चोरी की घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : amarujala
बुधवार रात थाना क्षेत्र के गांव चंपतपुर और उलियापुर में चोरों ने तीन घरों में घुसकर तीन लाख रुपये से अधिक के जेवर और हजारों की नगदी पार कर दी। गुरुवार सुबह जांच के दौरान पुलिस को दो गृहस्वामियों के यहां से चोरी गए बक्से टूटे हुए खेतों में पड़े मिले। तीनों घटनाओं की तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन



गांव चंपतपुर निवासी सत्यप्रकाश बीती रात अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी उषा देवी बच्चों के साथ छत पर सो रही थीं। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को तोड़कर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। इस दौरान चोर बक्से भी उठा ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार तड़के सत्यप्रकाश लघुशंका करने के लिए उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। वहीं इसी गांव के राजेश घर के बाहर और उनकी पत्नी गीता देवी बच्चों के साथ घर के अंदर आंगने में सो रही थीं। चोर दीवार फांदकर घुसे और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों को तोड़कर जेवर व नगदी पार कर दी। तड़के राजेश कुमार जानवरों को चारा-पानी करने के लिए उठे तो मुख्यगेट खुला देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद चोरों ने पड़ोसी गांव उलियापुर में सत्यपाल के घर को निशाना बनाया। यहां सत्यपाल व उसके परिजन घर के आंगन में सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घुसे और बक्सों व अलमारी तोड़कर नगदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह सत्यपाल के पिता सुरेशचंद्र उठे तो उन्हें जानकारी हुई।


सत्यपाल ने बताया कि चोरों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। तीनों घटनाओं की फैजबाग चौकी में सूचना दी गई।

चौकी पुलिस तीनों घटनाओं पर पहुंची। अनुज के मक्का के खेत में सत्यप्रकाश निवासी चंपतपुर के घर से चुराए गए बक्से और जागन सिंह के आम के बाग में सत्यपाल निवासी उलियापुर के घर से चुराए गए टूटे हुए बक्से पड़े मिले। एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि फैजबाग चौकी में तहरीर दी गई होगी। उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed