फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of 50 thousand in the residence of municipal surveyor

Farrukhabad News: नगरपालिका सर्वेयर के आवास में 50 हजार की चोरी

Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Theft of 50 thousand in the residence of municipal surveyor
फर्रुखाबाद। नगर पालिका सर्वेयर के सरकारी आवास में बने एक कमरे के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। दोपहर में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में सर्वेयर पद पर तैनात अब्दुल नाजिर सिद्दीकी दफ्तर के सामने सरकारी आवासों में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने आवास के पीछे एक कमरा बनवाया है। उसमें घर का काफी सामान रखा रहता है।
विज्ञापन

शनिवार शाम वह ताला लगाकर बच्चों के साथ सो गए। रविवार सुबह गुरसहायगंज किसी काम से चले गए। दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे, तो कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे में रखा पंखा, स्टेब्लाइजर, पीतल के कीमती बर्तन, सोने की अंगूठी, बैटरी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सर्वेयर ने बताया कि रोजाना सुबह आठ बजे कमरे में बैठकर ऑफिस का काम निपटाते थे। रविवार को बाहर चले जाने से देर से पहुंचे। तब जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed