फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft by masking the wall of the bakery's sale counter

Farrukhabad News: बेकरी के सेल काउंटर की दीवार में नकब लगाकर चोरी

Sat, 06 Jul 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Theft by masking the wall of the bakery's sale counter
कायमगंज। बेकरी के सेल काउंटर की दीवार में नकब लगाकर चोर 1.35 लाख रुपये व सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कलाखेल निवासी इमरान खान की कैफ बेकरी के नाम से कलाखेल व अताईपुर रोड पर चार बेकरियां हैं। बिस्किट बिक्री के लिए एक दुकान में ऑफिस बनाया है। वहीं से कारीगर व व्यापारियों से लेनदेन होता है। हर शुक्रवार को बेकरी के कारीगरों का हिसाब होता है।
गुरुवार को इमरान के भाई फैसल ने भुगतान करने के लिए रकम वहीं छोड़ दी। चोरों ने गुरुवार रात आफिस के पिछवाड़े पहले नीचे की ओर नकब लगाया। नकब लगाने के बाद दुकान का लेवल ऊंचा होने पर मिट्टी निकली। इस पर चोर सीढ़ी लेकर आए। सीढ़ी पर चढ़कर लेंटर से सटाकर नकब लगाया। आफिस में नीचे उतरकर चोरों ने काउंटर के ताले तोड़ दिए। उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसमें चोरों की तस्वीर कैद हो गई। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन

बॉक्स समेत सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। सुबह जब फैसल आफिस खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोर 1.35 लाख रुपये व डीवीआर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। नगर के चौकी के प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि बेकरी मालिक को किसी पर शक है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed