फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft by breaking into the living room wall

Farrukhabad News: जीने की दीवार में नकब लगाकर चोरी

Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into the living room wall
फोटो 32: कमालगंज के दरियावगंज मार्ग पर चोरी की जांच करते इंस्पेक्टर राजीव कुमार व अन्य। स्रोत:ज
कमालगंज। बारदाने की दुकान की छत पर चढ़कर चोर जीने की दीवार में नकब लगाकर दुकान से 12 हजार रुपये सहित पौने दो लाख का माल ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गदनपुर में प्रधान के मकान के दरवाजे के ताले तोड़ ई-रिक्शा की बैटरी व बिल्डिंग उपयोग को बैटरी चोरी कर ली। एक ही रात क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी की जानकारी पर पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी अनीस अहमद की दरियावगंज मार्ग पर गौसपुर के निकट बारदाने की दुकान है। सोमवार रात किसी समय दुकान की छत पर चढ़े चोरों ने जीने की दीवार में नकब लगा दरवाजे की कुंडी खोल ली। इसके बाद दुकान में घुसकर पीछे की ओर लगे दरवाजे के ताले तोड़ दिए। यहां से ही चोर सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अनीश दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटे मिले। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने टीम के साथ पहुंच कर जांच की। दुकानदार ने बताया कि चोर गोलक में रखे करीब 12 हजार रुपये, इन्वर्टर बैटरी, सौर ऊर्जा प्लेट, पाॅलिथीन व अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहरीर देकर अनीश ने आशंका जताई गई कि चोर पिकअप गाड़ी से आए थे। दुकान के पास पहिया के निशान देखे गए।

इसी मार्ग पर गदनपुर देवराजपुर गांव के पास प्रधान सूरज कुमार का रोड के किनारे ही मकान है। बाहर की ओर बनी दुकान में सूरज क्लीनिक चलाते हैं। रात में चोर मकान के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ अंदर घुस गए।

यहां खड़े ई-रिक्शा से बैटरी व अन्य सामान चोर ले गए। मंगलवार सुबह ई-रिक्शा स्वामी सदानंद मकान पहुंचा तो ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। प्रधान सूरज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed