{"_id":"68e55f45c69984a86104d2a4","slug":"the-youths-entered-the-house-and-beat-up-the-couple-farrukhabad-news-c-214-1-knj1005-138381-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवकों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवकों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ। रंजिश में युवकों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद तमंचा लहराकर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम बहबलपुर निवासी सोनू कश्यप ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम को वह दरवाजे पर लेटा था। तभी गांव के अजय शाक्य व मोनू शुक्ला दो लोगों के साथ शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारने दौड़े। भय के कारण वह घर के अंदर चला गया। पीछे से ये लोग भी अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी सुशीला को भी पीट दिया। शोरगुल सुन गांव के कई लोग मौके पर आ गए। तब ये लोग तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सोनू की शिकायत पर दो नामजद समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)