{"_id":"6ab574c73be14f039f082dd8","slug":"two-cases-of-dengue-and-five-cases-of-hepatitis-c-detected-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111899-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डेंगू के दो, हेपेटाइटिस सी के मिले पांच मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डेंगू के दो, हेपेटाइटिस सी के मिले पांच मरीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में हुई मरीजों की जांचों में बृहस्पतिवार को सेंट्रल जेल के दो कैदी डेंगू और एक ही गांव के चार मरीज समेत पांच हेपेटाइटिस सी के पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को इसकी सूचना दे दी है। एक ही गांव के चार लोग हेपेटाइटिस सी के मिलने को लेकर चिंताएं शुरू हो गई हैं। हालांकि यह बीमारी इलाज के बाद सही होना तय माना जा रहा है।
लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में बृहस्पतिवार को सेंट्रल जेल के कैदियों के नमूने जांच के लिए आए। इनमें उदेंद्र और हेमंत शर्मा डेंगू पॉजिटिव निकले। इससे जेल में डेंगू मच्छर पनपने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा मऊदरवाजा थाने के गांव शमशेरनगर राधेश्याम, कुलदीप, रामचंद्र, नीलेश और हाथीपुर (हथियापुर) की मझला देवी हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सूचना दे दी है। एक ही गांव के चार मरीज हेपेटाइटिस सी के पीड़ित मिलने के बाद अन्य मरीजों के भी होने की आशंका जताई जाने लगी है। हालांकि इस बीमारी का इलाज पूरी तरह संभव है। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि इलाज और परहेज के बाद यह मरीज आसानी से सही हो सकते हैं। अस्पताल में भी उनका इलाज संभव है।