{"_id":"6ab573d9d220049cf5050428","slug":"instructions-issued-to-launch-a-drive-for-capturing-stray-cattle-and-removing-encroachments-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-149060-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवंश पकड़ने व अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवंश पकड़ने व अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो-22 उद्योग बंधु की बैठक में बोलतीं डीएम डॉ. अंकुर लाठर। स्रोत: सूचना विभाग
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार शाम जिलाधिकारी ने उद्यमी व व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में आवारा गोवंश व अतिक्रमण का मुद्दा उठने पर जिलाधिकारी ने ईओ को निस्तारण के आदेश दिए।
जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने बैठक के दौरान निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना व एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों के आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करें।
इस दौरान शहर में अतिक्रमण व आवारा गोवंश का मुद्दा उठने पर डीएम ने ईओ को टीम गठित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंश छोड़ने वाले पशु पालकों पर जुर्माना लगाया जाए। बंदरों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका व वन विभाग कार्रवाई करे। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को जागरूक करें और उन्हें पुन: अतिक्रमण न करने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाए।