फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The youth who threatened to bomb the outpost was sent to jail

Farrukhabad News: चौकी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को भेजा जेल

Wed, 15 Mar 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The youth who threatened to bomb the outpost was sent to jail
फर्रुखाबाद। कर्नलगंज चौकी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी कर्नलगंज इंचार्ज हेमंत कुमार ने भीमसेन मार्केट के सामने आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी छोटू उर्फ मोहित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि सोमवार की रात को अधिकारियों के आदेश पर सड़क पर गश्त कर रहा था। चौकी के बाहर एक कार खड़ी थी। उसकी वजह से जाम लग रहा था।
विज्ञापन

मौके पर जाकर देखा तो कार में युवक शराब पी रहा था। युवक से कार किनारे करने के लिए कहा तो वह गालीगलौज कर चौकी को बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर युवक ने बोतल से हमला करने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पूछने पर युवक ने नाम छोटू उर्फ हेमंत सिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने छोटू उर्फ मोहित सिंह को रात में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed