फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The youth of Lakhimpur Kheri showed their strength

अग्निवीर भर्ती में लखीमपुर खीरी के युवकों ने दिखाया दम

Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The youth of Lakhimpur Kheri showed their strength
फर्रुखाबाद। अग्निवीर भर्ती में लखीमपुर खीरी के युवकों ने करियप्पा मैदान के ट्रैक पर पूरी दम से दौड़ लगाई। जनपद की पांच तहसीलों के 5952 युवाओं ने भर्ती में पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूतना रेजिमेंट सेंटर में 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती चल रही है। गुरुवार शाम से लखीमपुर खीरी की तहसील लखीमपुर सदर, धौरहरा, मितौली, पलिया, मोहम्मदी के युवा फतेहगढ़ पहुंचने शुरू हो गए। रात को 12 बजे युवकों को बरगदिया घाट जाने के लिए कहा गया। साढ़े तीन बजे युवाओं के प्रवेश पर सेना के जवानों ने रोक लगा दी। यहां पर सेना के जवानों ने उनके आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र की जांच की।
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने की। छवनी गेट पास लंबाई व सीने की नाप के बाद दौड़ के लिए करियप्पा मैदान में भेजा गया। कई च्रकों में दौड़ पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में सफल हुए युवकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा लंबी कूद, बीम, व जिग जैक वॉक में शामिल किया गया। बाकी को बाहर निकाल दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी युवकों ने पूरी दम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed