फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man who climbed the minaret of the mosque threatened to commit suicide

Farrukhabad: आत्महत्या करने के लिए मीनार पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, बोले- मानसिक हालत खराब

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
सार

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सलीम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह पूछताछ में तरह-तरह की बात कर रहा था। बस इतना कहा कि वह बहुत परेशान है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
The young man who climbed the minaret of the mosque threatened to commit suicide
मीनार पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मस्जिद की मीनार पर चढ़े युवक ने लाउडस्पीकर का तार गले में कसकर आत्महत्या करने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मीनार से उतरवाया।

विज्ञापन

सीओ सिटी के अनुसार, युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जनपद एटा के गांव नाडार निवासी मोहम्मद सलीम कई दिनों से यहां रहकर मजदूरी कर रहा था। गुरुवार की सुबह छह बजे मोहम्मद सलीम मोहल्ला डबग्रान स्थित मस्जिद अक्सा की मीनार पर चढ़ गया।
विज्ञापन

उसने लाउडस्पीकर का तार गले में कस लिया और आत्महत्या करने की धमकी देकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और सलीम को समझाकर उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मीनार पर चढ़े सलीम को समझाया। कुछ युवकों को ऊपर चढ़वाया और सलीम को बहलाकर नीचे उतार लिया। इसके बार अधिकारी सलीम को कोतवाली ले गए।

उससे पूछताछ की। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सलीम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह पूछताछ में तरह-तरह की बात कर रहा था। बस इतना कहा कि वह बहुत परेशान है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed