{"_id":"5f2ff84c8ebc3e3cc05a3031","slug":"the-young-man-was-beaten-by-the-butts-of-the-platform-held-hostage-farrukhabad-news-knp575869255","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं के गुर्गो ने युवक को तमंचों की बटों से पीटा, बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफियाओं के गुर्गो ने युवक को तमंचों की बटों से पीटा, बंधक बनाया
विज्ञापन
थाने में खड़ा घायल पुष्पेंद्र उर्फ किल्लू यादव।
- फोटो : FARRUKHABAD
युवक को तमंचों की बटों से पीटा, बंधक बनाया
फर्रुखाबाद। कुछ लोगों ने शनिवार की रात कार से आ रहे युवक को रोककर मोहम्मदाबाद जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावर युवक को कार में बंधक बनाकर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर युुवक ने शोर मचाया तो चलती कार से उसे फेंक दिया। युवक ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व बंधक बनाने की तहरीर दी है। युवक के अनुसार हमलावर खनन माफिया के गुर्गे थे।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बारग निवासी पुष्पेंद्र उर्फ किल्लू यादव शनिवार की रात अपने चाचा को कार से छोड़कर गांव लौट रहा था। मंझना मार्ग पर दूसरी ओर से आ रही कार के चालक ने पुष्पेंद्र को हाथ देकर रोक लिया। उसमें सवार लोगों ने मोहम्मदाबाद जाने का रास्ता पूछा। पुष्पेंद्र रास्ता बता रहा था, तभी उन लोगों ने कहा कि पुलिस से मुखबिरी करके जेसीबी पकड़वाते हो और तमंचे निकालकर बटों से पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद हमलावरों ने उसे अपनी कार में बंधक बनाकर बैठा लिया और मोहम्मदाबाद की ओर ले जाने लगे। रास्ते में पिकेट पर पुलिस देखकर उसने शोर मचाया तो हमलावरों ने कार तेजी से भगाई और पेट्रोल पंप के पास पुष्पेंद्र को फेंक दिया। घायल पुष्पेंद्र यादव ने थाने मेें आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले खनन माफिया के गुर्गे थे। इन लोगों ने तमंचे की बटों से उसे बुरी तरह मारापीटा और बंधक बनाकर ले जा रहे थे। एसओ आर के शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।