{"_id":"5f295b278ebc3e9bfe53b5b3","slug":"the-young-man-s-killer-including-tamancha-sent-to-jail-farrukhabad-news-knp574933442","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने में दोस्त को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या करने में दोस्त को भेजा जेल
विज्ञापन
हत्यारोपी अंकित।
- फोटो : FARRUKHABAD
युवक के हत्यारोपी को तमंचा समेत जेल भेजा
शमसाबाद। पांच दिन पहले गांव रमापुर जसू में हुई युवक की हत्या में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को तमंचा समेत जेल भेज दिया। नामजद दो आरोपी जांच में निर्दोष पाए गए।
थान क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी सोवेंद्र की 31 जुलाई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई धर्मेंद्र कुमार ने गांव के ही कैलाश, देवराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच कर रहे एसओ आरके रावत ने नामजद आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। दोनों के निर्दोष होने का भरोसा होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंकित की भूमिका की जांच की। इसमें पता चला कि सोवेंद्र ने अंकित को ट्रैक्टर खरीदने के डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। वह अपने रुपये वापस मांग रहा था।
विज्ञापन
इसी विवाद में अंकित ने हत्या करने की बात पुलिस के सामने स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि सोवेंद्र की हत्या उसके दोस्त अंकित ने ही की थी। डेढ़ लाख रुपये वापस मांगने पर सोवेंद्र का अंकित से विवाद हुआ था। अंकित एक युवती को ले गया था जिसे सोवेंद्र ने उसके पिता के सुपुर्द करा दिया था। इसकी भी खुन्नस थी।