{"_id":"668850d0b917114da701b864","slug":"the-young-man-riding-the-bike-ran-away-after-breaking-the-womans-chain-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113112-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की चेन तोड़कर बाइक सवार युवक भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की चेन तोड़कर बाइक सवार युवक भाग गया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मैनपुरी की महिला की सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़कर बाइक सवार पांचाल घाट पुल पार कर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में बाइक तो कैद हो गई,लेकिन नंबर उसमें नजर नहीं आया।
जनपद मैनपुरी कोतवाली कुरावली के मोहल्ला महेशानंद निवासी दीपक मिश्रा लोगों के यहां पूजा-पाठ कराते हैं। वह शुक्रवार को पत्नी रजनी व बच्चों के साथ पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के बाद कैंट निवासी बहनोई संजीव दुबे के यहां जा रहे थे। दंपती जब पांचाल घाट पुल पर थे। उसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक ने झपट्टा मारकर रजनी के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र तोड़ लिया। दोनों युवक बाइक से पुल पार करके भाग गए।
दीपक ने पुलिस को बताया कि युवक हेलमेट लगाए और बरसाती पहने थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन बाइक का नंबर कैमरे में स्पष्ट नहीं आया। पुलिस ने वायरलेस कर अन्य थानों में चेकिंग के लिए कहा। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने बताया कि मामले में छानबीन कर रही है।