{"_id":"605381338ebc3e8c955c0e31","slug":"the-young-man-hanged-for-not-coming-from-his-wife-s-maternal-uncle-farrukhabad-news-knp6184443189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला पान विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला पान विक्रेता का शव
विज्ञापन
कमलेश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
पत्नी के मायके से न आने पर दुखी पान विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली के नवाब न्यामत खां पूर्वी निवासी कमलेश शाक्य (35) का शव मकान की तीसरी मंजिल पर रस्सी के फंदे से गुरुवार सुबह लटका मिला।
पिता बांकेलाल ने देखा, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि कमलेश की पान की दुकान है। उसकी पहली पत्नी विंदेश की बीमारी से मौत हो गई थी।
उसके 10 साल का एक पुत्र अंशू है। 14 माह पहले दूसरी शादी कर ली। चार माह पहले बहू मायके चली गई। कमलेश कई बार बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई। सोमवार को कमलेश ससुराल गया, फिर भी बहू नहीं आई। ससुराल में कमलेश से किसी ने कह दिया कि मायके वाले दूसरी शादी करना चाहते हैं। तभी से वह सुस्त था।