फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman's body was found hanging from a noose in her house.

Farrukhabad News: महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला

Sat, 07 Feb 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was found hanging from a noose in her house.
फोटो-23 फरीदपुर गांव में घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। स्रोत : जागरूक पाठक
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगली में शुक्रवार को महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन न तो आत्महत्या की वजह स्पष्ट कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव फरीदपुर मंगली निवासी सतीश कुमार खेती करते हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे जयदेव व हरीराम के साथ खेत पर तार लगाने गए थे। घर पर पत्नी प्रीती (33) व ढाई वर्ष की बेटी थी। दोपहर को उसका पुत्र जयदेव खेत से वापस घर आया और मां को आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर वह छत पर गया। कमरे का दरवाजे बंद होने पर खिड़की से झांका तो मां को फंदे पर लटका देख चीख पड़ा।
विज्ञापन

जयदेव की चीख सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। जयदेव ने फोन कर खेत पर मौजूद पिता को सूचना दी। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजे की कुंडी तोड़कर प्रीती को फंदे से उतारा पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। सतीश ने पुलिस को बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। सूचना पर प्रीती के मायके कंपिल के गांव भोगपुर से लोग आ गए। उन्होंने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed