फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman who came to her sister's house died by drowning in the pond

बहन के घर आई महिला की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 02 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
The woman who came to her sister's house died by drowning in the pond
शिल्पी गंगवार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर में चार दिन पहले बहन के घर आई महिला की बुधवार रात तालाब में डूबकर मौत हो गई। तालाब किनारे महिला की चप्पल देखकर उसके तालाब में डूबने की परिजनों को जानकारी हुई। सुबह गोताखोरों ने तालाब से शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश के जयपुर के मोहल्ला महेश नगर निवासी शिल्पी गंगवार (34) के पति पुलिस में हैं। शिल्पी रक्षाबंधन पर मायके शमसाबाद थाना क्षेत्र के कुइयां धीर आईं थीं। चार दिन पहले वह गांव लालपुर में बहन मंजूशी के घर गई थीं। पितौरा गांव निवासी मामा पूर्व प्रधान मुनीश गंगवार ने बताया कि शिल्पी दिमागी रूप से बीमार थीं।
विज्ञापन

उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात वह बेटे कृष्णा (10) के साथ घर पर सोई थीं। रात करीब एक बजे प्यास लगने पर कृष्णा की नींद खुली। कमरे में मां को न पाकर उसने मौसी मंजूशी और मौसा नीरज को सूचना दी। खोजबीन करने पर तालाब किनारे शिल्पी की चप्पल पड़ी मिलीं। आशंका होने पर तालाब में जाल डलवाया लेकिन शिप्पी का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह फर्रुखाबाद से गोताखोर बुलाकर तलाश करने पर तालाब में शिल्पी का शव मिला। सूचना पर पति दिलीप भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

शिल्पी गंगवार के गमगीन बैठे परिजन व रिश्तेदार। संवाद

शिल्पी गंगवार के गमगीन बैठे परिजन व रिश्तेदार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed