{"_id":"6847255cfcf5a4762b055b5e","slug":"the-woman-cried-bitterly-on-samadhan-diwas-the-officers-heard-her-complaint-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-125362-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: समाधान दिवस पर फूट-फूटकर रोई महिला, अफसरों ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: समाधान दिवस पर फूट-फूटकर रोई महिला, अफसरों ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर उस वक्त हर किसी की आंखें नम हो गईं, जब एक पीड़िता ने अधिकारियों के सामने अपना दर्द बयां किया। आंखों में आंसू और आवाज में दर्द लिए महिला की बात सुनकर सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया। प्रार्थना पत्र एएसपी को सौंपते हुए कहा, इसमें एफआईआर कराओ।
गांव कटरा रहमत खां निवासी पीड़िता निदा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन फारिया बानो, बहनोई शईक उर्फ रिंकू और मुशाहिद ने उसके बीमार पिता शकील खां को बहलाकर जमीन अपने नाम करवा ली। इलाज रुक जाने के कारण पिता की एक फरवरी 2025 को मौत हो गई। अंतिम संस्कार की खबर तक नहीं दी गई। चाबी देने के नाम पर मकान का सिर्फ ताला खुलवाया गया, लेकिन वह कमरा आज भी बंद है, जिसमें सोना, चांदी और नकदी रखी है।
महिला की बात सुनकर अफसर भी भावुक हो उठे। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किंदल नगला निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि एक मई को उसकी खेत में खड़ी फसल में आग लगा दी गई। अभी तक उसे कोई मुआवजा नहीं मिला है। धमगवा गांव के विजयवीर ने बताया कि कुछ दबंगों ने तालाब पर कब्जा कर लिया है और रास्ता रोक दिया है।
विज्ञापन
समाधान दिवस पर कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 13 का निस्तारण किया। एसडीएम रवींद्र सिंह, डीडीओ एसके तिवारी, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता शिव शंकर, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा रहे।