{"_id":"5ff0ac0f8ebc3e3eb2531073","slug":"the-wires-for-the-murder-of-a-woman-connected-to-mainpuri-farrukhabad-news-knp6036197198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के तार मैनपुरी से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या के तार मैनपुरी से जुड़े
विज्ञापन
महिला की हत्या के तार मैनपुरी से जुड़े
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला का अधजला शव मिला था। सर्विलांस के जरिये वारदात स्थल के आसपास 100 मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए हैं, इसमें कुछ मैनपुरी जिले के हैं। मैनपुरी के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव खुशहाली नगला के मजरा पंचम नगला में 29 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में महिला की गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए घटनास्थल पर रेंज में आए सभी मोबाइल नंबरों की सूची बनाई है। इस सूची से कुछ संदिग्ध नबंरों को छांटा गया है।
इसमें कई नंबर मैनपुरी जिले के हैं। सर्विलांस और एसओजी ने मैनपुरी में कई स्थानों पर दबिश देकर मोबाइल नंबर धारकों से पूछताछ की। इसमें उनसे अमृतपुर क्षेत्र में आने का कारण पूछा गया। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि शिनाख्त को लेकर बदायूं, शाहजहांपुर और एटा जिले के थानों पर महिला के पोस्टर भेजे गए हैं। टीमें लगी हैं, शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।