{"_id":"695970481f2f97ca0f0fd82b","slug":"the-waqf-bill-is-dangerous-even-the-remaining-properties-will-be-lost-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108538-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वक्फ बिल खतरनाक, बची संपत्तियां भी हो जाएंगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वक्फ बिल खतरनाक, बची संपत्तियां भी हो जाएंगी खत्म
Sun, 04 Jan 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो-31 मौलाना कल्बे जव्वाद।
फर्रुखाबाद। लखनऊ के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि देश भर में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं। इससे 70 फीसदी संपत्तियां खत्म हो गईं। अब आया वक्फ बिल बेहद खतरनाक है। इसमें बची संपत्तियां भी खत्म हो जाएंगी।
मौलाना कल्बे जव्वाद शनिवार शाम मौला अली के जुलूस में शामिल होने आए थे। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज की तारीख इस्लामी और इंसानी लिहाज से खास है। उस शख्सियत की पैदाइश का दिन है, जिसने इस्लाम और इंसानियत की खिदमत दी। एक सवाल पर कहा कि वक्फ संपत्तियां पूरे देश में तबाह हो चुकी हैं। उप्र, बिहार में भी 70-80 फीसदी वक्फ पर कब्जे हैं। इसमें हुकूमत की भी लापरवाही है। 70 फीसदी वक्फ संपत्ति पर सरकारी कब्जे हैं। वह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुतबल्ली और वक्फ बोर्ड वालों ने बेईमानी और लापरवाही की। अब जो वक्फ बिल आया है, उससे जो बची है, वह भी खत्म हो जाएगी। बहुत खतरनाक बिल है यह। अदालत ने थोड़ा बहुत रोक लगाया है। इससे संपत्तियों की सुरक्षा हुई है। सरकार ने जो वक्फ बिल बनाया था, उससे तय था कि वक्फ पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। कोर्ट से हमें राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि देश के् हालात कभी ठीक नहीं रहे। मुस्लिम युवा हर सरकार में कांग्रेस, सपा, बसपा हो या यह हो सभी में मॉब लिंचिंग का शिकार होते रहे। पुलिस पकड़ लेती है और 20 साल बाद पता चलता है कि वह निर्दोश था। तब तक उसका पूरा जीवन बर्बाद हो चुका होता है। परिवार तबाह हो चुके होते हैं। इस दौरान आफताब हुसैन आदि मौजूद रहे।