{"_id":"68d04b058712fc1633097dd5","slug":"the-wall-of-the-tank-collapsed-while-digging-a-pit-injuring-the-worker-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130256-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गड्ढा खोदने के दौरान गिरी हौद की दीवार, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गड्ढा खोदने के दौरान गिरी हौद की दीवार, मजदूर घायल
Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। ट्यूबवेल के पास पानी की पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान हौद की दीवार गिर गई। इसमें एक मजदूर दब गया। उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर निवासी सूरज (22) मजदूरी करता है। रविवार दोपहर वह गांव के युवक के साथ कुंडपुरा गांव में हुकुम सिंह के नलकूप की हौद के पास पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल के हौद की दीवार अचानक सूरज के ऊपर गिर गई।
हुकुम सिंह, नितिन यादव व आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर घायल को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने हाथ व पैर में गंभीर चोट होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।