फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The wall collapsed in the rain, animals in the enclosure died

Farrukhabad News: बारिश में गिरी दीवार, बाड़े में जानवरों की मौत

Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The wall collapsed in the rain, animals in the enclosure died
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया निवासी मसीही चरण वाल्मीकि सुअर का धंधा करते हैं। उनके पास करीब 30 सुअर थे। सुअरों को वह बाड़े में रखते थे। सोमवार को भी उन्होंने सुअर बाड़े में बंद कर दिए थे। देर रात बारिश होने से दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक 15 सुअरों की मौत हो गई। छह घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रधान पिंटू ने लेखपाल अजीत गुप्ता को दी।
विज्ञापन

सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। मसीह चरण ने बताया कि सुअरों के व्यापार से ही वह घर का पालन-पोषण करता है। दीवार गिरने से 15 सुअर मर गए। करीब दो-ढाई लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मुआवजा दिलवाने की मांग की। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई मकान कच्चे व जर्जर हैं। बारिश के चलते इनके गिरने का डर सता रहा है। फिलहाल गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और हर कोई मसीही चरण वाल्मीकि के परिवार की चिंता करता नजर आ रहा है। कानूनगो महेश्वर सिंह ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed