फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The villagers chased away the team that went to recover the dues.

Farrukhabad News: बकाया वसूली के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Mon, 20 May 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The villagers chased away the team that went to recover the dues.
कायमगंज। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने गालीगलौज कर भगा दिया। यही नहीं बिजली टीम के बनाए वीडियो डिलीट कर कागज आदि फाड़ दिए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर रुटौल डिवीजन कार्यालय से संविदा कर्मचारी मोनू राजपूत, रवेंद्र सिंह व सुनील कुमार गांव सुल्तानपुर में बिजली बकाया वसूली के लिए गए। वहां आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। उनके मोबाइल व दस्तावेज छीन लिए। मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर दिया। साथ ही दस्तावेज फाड़ दिए। इसके बाद मोबाइल वापस कर चेतावनी दी कि दोबारा गांव में दिखाई मत देना।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पूरे मामले को जेई को बताया। इस पर जेई वसीम रजा ने कंपिल थाने में आरोपियों के खिलाफ गालीगलौज कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में तहरीर दी। एसओ कंपिल जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली है। एसआई रामलखन को मौके पर भेजा है। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed