{"_id":"6980fe42515325be7809b189","slug":"the-verification-process-is-getting-complicated-due-to-the-lack-of-aadhaar-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-136824-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संभावित डुप्लीकेट सूची के सत्यापन में आधार न होने से फंस रहा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संभावित डुप्लीकेट सूची के सत्यापन में आधार न होने से फंस रहा पेच
Tue, 03 Feb 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/ कमालगंज। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का आधार कार्ड से सत्यापन का काम तेज हो गया है। सूची में शामिल मतदाताओं के आधार कार्ड के अंतिम चार अंक फीड किए जा रहे है। वहीं, जिन मतदाताओं के पास आधार नहीं है, उनके सत्यापन में पेच फंस रहा है।
कमालगंज विकास खंड की 118 ग्राम पंचायतों में 80 हजार मतदाता संभावित डुप्लीकेट में शामिल हैं। इनके नाम ब्लाक की संबंधित ग्राम पंचायत के अलावा जनपद की अन्य पंचायतों में भी अंकित है। मतदाता का नाम व उसके संबंधी का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने वाले मतदाताओं का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। बूथ लेवल अधिकारियों ने सत्यापन शुरू कर रिपोर्ट देने का काम शुरू कर दिया है।
सूची में शामिल लोगों में मृतक, शादी हो जाने व बाहर रहने वाले मतदाताओं के आगे टिप्पणी बीएलओ ने अंकित कर दी है। वहीं कुछ ऐसे लोग ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है। भीखा नगला में यास्मीन-इकबाल व खुशनुमा बेगम-नाजिम ने भी आधार न होने की बात कही है। खुदागंज की सूची में शामिल कुलदीप-रमेश नाम 16 अन्य स्थानों पर भी शामिल है। इस नाम से कई अन्य जगह दूसरे मतदाता हो सकते हैं। इसलिए सभी का आधार नंबर मांगा गया है। जिनका आधार नंबर सही मिल जाएगा उन्हें डुप्लीकेट श्रेणी से निकालकर वास्तविक मतदाता मान लिया जाएगा।