फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The union officer was beaten up after entering the house.

संघ नेता और उनके रिश्तेदार को घर में घुसकर पीटा

Fri, 14 Oct 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The union officer was beaten up after entering the house.
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गाली गलौज करने से मना करने पर अपना दल के युवा मंच जिला अध्यक्ष व उनके साथियों ने घर में घुसकर संघ पदाधिकारी व उनके एक रिश्तेदार को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी संघ के खंड संचालक जय किशन गुप्ता गुरुवार रात पत्नी के साथ घर से निकलकर कहीं जा रहे थे।
आरोप है कि तभी आवास के सामने कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान वहां से जय किशन के रिश्तेदार विकास गुप्ता गुजरे। उन्होंने भी विरोध किया तो सभी लोग हमलावर हो गए।
विज्ञापन

बचने के लिए घर में भागे तो हमलावर घर में घुस गए और दोनों को पीट दिया।
बाद में सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसके फुटेज भी वायरल हो गए।
इस मामले में विकास गुप्ता निवासी मोहल्ला लोकमन की तहरीर पर पुलिस ने अपना दल युवा मंच जिलाध्यक्ष अजीत पटेल, प्रवेश गंगवार, गौरव पाठक, शैलेंद्र पाठक, लालू श्रीवास्तवव, सनी निवासी गांव घसिया चिलौली व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। अपना दल के जिला अध्यक्ष राहुल गंगवार का कहना है कि उनकी युवा मंच के जिलाध्यक्ष से बात नहीं हुई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा के मुताबिक घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed