{"_id":"62ed68c35d7a8d1efe0d196b","slug":"the-truck-driver-was-beaten-up-by-the-sp-leader-near-the-police-station-farrukhabad-news-knp7114338190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः थाना के पास ट्रक चालक को सपा नेता ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः थाना के पास ट्रक चालक को सपा नेता ने पीटा
विज्ञापन
कंपिल। तंबाकू लेकर जा रहे ट्रक को थाने के पास सपा नेता ने रोक लिया। ट्रक में अफीम ले जाने का आरोप लगाकर चालक की पिटाई कर दी। पुुलिस कर्मियों की सपा नेता से नोकझोंक हुई। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। शाम को दोनों पक्षों में समझौता होने पर पकड़े लोगों को छोड़ दिया गया।
एटा के थाना अलीगंज के गांव लड़सिया निवासी श्याम सिंह ट्रक चालक है। वह गुरुवार रात करीब 11 बजे कंपिल के एक गोदाम से तंबाकू उत्पाद से भरे ट्रक को लेकर गाजियाबाद जा रहा था। पुत्र शिवम भी साथ में था। कंपिल थाने के निकट एक सपा नेता पीछे से आए और बाइक आगे लगाकर ट्रक को रोक लिया। अफीम ले जाने का आरोप लगाकर चालक को पीट दिया।
शोर शराबा सुनकर सपा नेता के दो भाई भी आ गए। उन्होंने ट्रक चालक को बचाया और मामले को शांत किया। तभी थाने से कुछ पुलिस कर्मी भी आ गए, जिनसे उनकी नोकझोंक हुई। बाद में सपा नेता वहां से चले गए।
विज्ञापन
पुलिस सपा नेता के भाई समेत तीन लोगों को थाने ले आई। सीओ सोहराब आलम भी थाने पहुंच गए। घायल ट्रक चालक का सीएचसी कायमगंज में मेडिकल कराया गया। चालक ने घटना की तहरीर दी। दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया।