फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The train stood for 43 minutes due to the cattle getting stuck in the engine

Farrukhabad News: इंजन में गोवंश फंसने से 43 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Sun, 06 Aug 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The train stood for 43 minutes due to the cattle getting stuck in the engine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। इंजन में शव फंस जाने से ट्रेन झटका देकर शेखपुर गुमटी के निकट रुक गई। गार्ड व गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कर्मचारी इंजन में फंसे शव को निकालने में जुट गए। करीब 43 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित शेखपुर गुमटी संख्या 138-सी से रविवार सुबह करीब 10.21 बजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 04134 फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान गुमटी से करीब 20 मीटर दूर ट्रैक को पार करते समय एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। गोवंश का शव इंजन में फंस जाने से ट्रेन झटका देकर रुक गई। गार्ड व गेटमैन जमीर अहमद ने घटना के संबंध में स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन

लोको पायलट ने सात बार ट्रेन को आगे पीछे किया, लेकिन शव फंसे होने से ट्रेन नहीं चली। इस पर कानपुर से कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने गैंग संख्या 24 के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। टीम ने बेलचा से इंजन में फंसे गोवंश के शव को निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान ट्रेन ने मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मरम्मत कार्य होने पर करीब 43 मिनट बाद 11.04 बजे पैसेंजर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि गुमटी के निकट करीब 15 से अधिक बार एक सैकड़ा से ज्यादा गोवंशों की मौत हो चुकी है। ट्रैक के किनारे अगर बेरिकेडिंग लगा दी जाए तो गोवंशों की जान बच सकती है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed