फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The traders complained to the DM about the weights and measures department

Farrukhabad News: व्यापारियों ने डीएम से की बांट-माप विभाग की शिकायत

Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The traders complained to the DM about the weights and measures department
फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बांट माप सत्यापन के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार न करने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम से शिकायत कर कहा कि इससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। 200 रुपये सत्यापन शुल्क होने के बदले वह पांच से एक हजार रुपये इंटरनेट कैफे पर खर्च नहीं कर सकते।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मिला। उन्हें बांट-माप विभाग के खिलाफ एक पत्र दिया। जिसमें कहा कि बांट-माप सत्यापन के लिए आवेदन करने का 200 रुपये शुल्क है। यह आवेदन ऑफलाइन न होने से इंटरनेट कैफे पर व्यापारियों को एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सभी व्यापारियों के पास मोबाइल नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेट सुविधा भी नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन सत्यापन अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि बाट माप विभाग लिखित रूप में स्पष्ट करे कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। शिकायत करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी, नीरज राठौर, डॉ. कुलदीप राजपूत, ऋषि बंसल, अर्पण अग्रवाल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed