फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The tomb of Mahatma Ramchandra smelled with the scent of Naqshbandiya

नक्शबंदिया की खुशबू से महकी महात्मा रामचंद्र की समाधि

Sat, 03 Apr 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
The tomb of Mahatma Ramchandra smelled with the scent of Naqshbandiya
महात्मा रामचंद्र की समाधि पर ध्यान लगाते श्रद्धालु। - फोटो : FARRUKHABAD
नक्शबंदिया की खुशबू से महकी महात्मा रामचंद्र की समाधि
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सूफी संत महात्मा रामचंद्र महाराज के सालाना जलसे में दूसरे दिन भी उनके अनुयायियों ने समाधि स्थल पर पहुंच माथा टेका। महिला विकास एवं बाल कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. अशोक चंद्रा और पूर्व जिला जज अलका श्रीवास्तव ने जलसे में शिरकत की।
फतेहगढ़ के नवदिया इलाके में चल रहे नक्शबंदिया सिलसिले के गुरु महात्मा रामचंद्र महाराज की समाधि पर सालाना जलसे में आने वालों के बीच मजहब व जाति की कोई दीवार नजर नहीं आई। नक्शबंदिया की सूफीयानी खुशबू से महात्मा रामचंद्र की समाधि महक रही है। समाधि स्थल के चारों ओर उनके अनुयायी रुहानी ताकत से खुद को जोड़ आत्मिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान में लीन बैठे थे।
विज्ञापन

जलसे में आने वाले लोगों ने महात्मा रामचंद्र की पौत्रवधू माधुरी सक्सेना से आशीर्वाद लिया और विदा हुए। सामूहिक भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महात्मा के प्रपौत्र समीर सक्सेना, विनय सक्सेना, प्रदीप विसारिया, सौराज सिंह, नृपेश गुप्ता, गिरीश चंद्र बाथम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed