फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The three students missing from the coaching center had gone to Mumbai for cricket trials.

Farrukhabad News: कोचिंग से लापता तीनों छात्र क्रिकेट का ट्रायल देने गए थे मुंबई

Sun, 05 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The three students missing from the coaching center had gone to Mumbai for cricket trials.
नवाबगंज। कोचिंग से लापता तीनों छात्र खुद ही वापस आ गए। वे क्रिकेट का ट्रायल देने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गए थे। वहां बिना आधार कार्ड के प्रवेश न मिलने पर तीनों शनिवार सुबह वापस नवाबगंज पहुंच गए। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई है।
विज्ञापन


कस्बा के मुख्य चौराहा निवासी शिवराम सिंह का पुत्र सत्यम शाक्य (15), उसके फूफा डॉ. बृजेश का बेटा अहम (15) और बाइपास रोड निवासी संजीव राजपूत का पुत्र आयुष (15) आपस में दोस्त हैं। तीनों वीआरएम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र हैं। मंगलवार शाम को अस्पताल रोड स्थित सुमित्र कोचिंग में पढ़ने गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजन ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सत्यम शाक्य ने अपने बड़े भाई शिवम को फोन कर दिल्ली में होने की जानकारी दी। भाई ने उससे अपने दोनों साथियों के साथ ट्रेन से मथुरा पहुंचने के लिए कहा। रात लगभग 12:00 बजे तीनों छात्र मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से तीनों शनिवार सुबह 5:00 बजे नवाबगंज पहुंच गए। परिजन उन्हें थाने लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों छात्रों ने बताया कि वे क्रिकेट का ट्रायल देने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम गए थे लेकिन आधार कार्ड साथ न ले जाने से उन्हें स्टेडियम में घुसने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद तीनों मुंबई से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। इससे पहले वह शमसाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मथुरा गए थे। वहां से बस से दिल्ली पहुंचे। फिर वहां से ट्रेन से मुंबई चले गए थे। बताया कि तीनों के पास लगभग आठ-आठ हजार रुपये थे। 1450 रुपये में दिल्ली से तीनों लोगों का मुंबई के लिए जनरल टिकट मिला था। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तीनों छात्रों को पूछताछ के बाद उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed