{"_id":"571e5ed44f1c1bed50a9182d","slug":"the-temperature-dropped-the-heat-retained-sitm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा, गर्मी का सितम बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा, गर्मी का सितम बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में गिरावट तो जरूर दर्ज की गई लेकिन लोगों को गर्मी से खास राहत महसूस नहीं हुई। दिन भर हवा के गर्म थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पंखे भी आग उगलते रहे। बिजली संकट ने हालात को और गंभीर बना दिया। गर्मी ने लोगों का दिन का चैन व रात की नींद छीन ली।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। सोमवार को इसमें गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की हुई इस गिरावट के बाद भी गर्मी राहत देने के मूड में नहीं दिखी। हालात यह हैं कि दोपहर में आग भरे लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। दोपहर में राहगीरों ने रास्ता चलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
रात के समय उमस भरी गर्मी में लोगों को सोना मुश्किल हो रहा है। बिजली की आंख-मिचौनी और दिन पर दिन तापमान के बढ़ने से गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। शहर के लाल सराय के पास चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम को लगाया जा रहा था। उसे जैसे ही चालू किया गया, फाल्ट आ गया। इससे मिल्क डेरी फीडर की सप्लाई बंद हो गई।
यहां से जुड़े फतेहगढ़ से लेकर लाल सराय के बीच के करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इन इलाकों में 24 घंटे से बिजली संकट बना हुआ है। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी दिन भर बिजली का आना जाना लगा राह।
बिजली संकट के साथ ही जल संकट ने भी परेशान किया। दर्जनों गांवों के लोगों को पानी मुहैया नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे तापमान और बिजली न आने से किसानों की फसलें सूख रही हैं।