फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The team won the match Hapur

हापुड़ की टीम ने इमरान क्लब को 41 रनों से हराया

Sun, 06 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The team won the match Hapur

फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में रविवार को फर्रुखाबाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट हापुड़ की टीम ने इमरान क्लब को 41 रनो से शिकस्त दी।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन डा. जितेंद्र यादव ने बल्लेबाजी कर किया। पहला मैच रायल्स रेड हापुड़ और इमरान क्लब फर्रुखाबाद की टीम के बीच खेला गया। हापुड़ के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 122  रन बनाए, सलामी बल्लेबाज जयकुमार 26 रन और वरुण गौर ने  44 रन ने टीम को ठोस शुरुआत दी।
विज्ञापन


इमरान क्लब के स्पिनर गेंदबाज गौरव गुप्ता ने 17 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके बाद बंटू यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमरान क्लब की टीम के बल्लेबाजों ने हापुड़ की टीम के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। इमरान क्लब के बल्लेबाज शैलू 25 रन, वसीम 20 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। हापुड़ के गेंदबाज वरुण गौर ने 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इमरान क्लब की टीम 19 ओवरों में 81 रन बनाकर आउट हो गई। हापुड़ के वरुण गौर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टूर्नामेंट के दूसरा मैच गोल्डन क्रिकेट क्लब गोरखपुर और डाक्टर्स इलेवन फर्रुखाबाद के बीच हुआ। मैच में गोरखपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से अमन 24, नीरज यादव 21 और विकास ने 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाक्टर्स इलेवन की टीम 20 ओवरों में 111 रन बनाकर आउट हो गई।

डाक्टर्स की टीम से अंकुर ने 17, दीपक ने 12 और मोनू ने 18 रन बनाए। गोरखपुर की टीम से शिवम, अमन और विकास ने दो-दो विकेट लिए। 16 रनों से विजेता रही गोरखपुर टीम के अमन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग प्रबल पाठक और रफीकुल अंसारी ने की। स्कोरिंग पारुल व कमेंट्री मुरली शुक्ला ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed