फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The team arrived a day before the wedding stopped child marriage

बरात से एक दिन पहले पहुंची टीम ने बाल विवाह रोका

Thu, 10 Dec 2020 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
The team arrived a day before the wedding stopped child marriage
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में गुरुवार को पहुंची बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने बाल विवाह होने से रोक दिया। टीम के समझाने पर परिजनों ने लिखकर दिया कि जब तक उनका पुत्र 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेगा, तब तक वह उसकी शादी नहीं करेंगे। कन्या पक्ष को समझाकर शादी करने से रोक दिया गया। शुक्रवार को किशोर की बरात जानी थी।
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर में 18 वर्षीय युवक की 11 दिसंबर को जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र में बरात जानी थी। शादी की निर्धारित आयु 21 वर्ष से कम होने के चलते गुरुवार को बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, महिला कल्याण अधिकारी नेहा मिश्रा, केंद्र प्रशासक देवांश प्रिया ने मऊदरवाजा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बाल विवाह रोक दिया। टीम ने परिजनों से युवक के शैक्षिक प्रमाण देखे, जिसमें आयु 18 वर्ष थी। जबकि लड़की की आयु 17 वर्ष पाई गई। दोनों की आयु शादी योग्य न होने पर विवाह रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही हरदोई की महिला कल्याण विभाग की टीम को कन्या पक्ष के घर पर भेजा गया। युवक की मां ने बाल संरक्षण अधिकारी को लिखकर दिया कि जब तक उनका पुत्र 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेगा, तब तक वह उसकी शादी नहीं करेंगी।
टीम ने बाल विवाह करने पर उन्हें कानूनन अपराध की भी जानकारी दी। फिलहाल दोनों पक्षों की सहमति से बाल विवाह रोक दिया गया।
फर्रुखाबाद। राजकीय महिला शरणालय इटावा में रखी गई बालिका के परिजन असम प्रांत के जिला गूंगामऊ थाना चिलमपुर के निवासी हैं। काउंसिलिंग में बालिका के बताए गए पते पर परिजनों की तलाश कर ली गई।

इस पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संजीव गंगवार ने राजकीय महिला शरणालय की अधीक्षिका को जारी आदेश में कहा कि बालिका के परिजन गरीब हैं। इससे बालिका लेने आने में असमर्थ हैं। बालिका को पुलिस सुरक्षा में परिजनों के पास भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed