{"_id":"5fbbe87e8ebc3e9b9d11904b","slug":"the-teachers-records-will-be-verified-farrukhabad-news-knp5958669112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों में फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वालों की तलाश करने के लिए वर्ष 2010 से अभी तक नियुक्त हुए शिक्षकों के अभिलेखों का मंगलवार से सत्यापन होगा। यह काम सात उपसमितियां करेंगी। इसके बाद शिक्षकों के मूल पते का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।
प्रदेश में अनामिका शुक्ला प्रकरण के सामने आने के बाद शासन ने फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाले शिक्षकों की तलाश का निर्देश दिया था। इसके लिए जिले स्तर पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। जिसमें बीएसए व एएसपी सदस्य हैं।
इस समिति ने सात उपसमितियां गठित की है, प्रत्येक उपसमिति में एक-एक दरोगा को भी रखा गया है। जिले में वर्ष 2010 से अभी तक जिले में 3004 शिक्षकों की नियुक्ति हुई हैं। इनमें से1400 शिक्षकों के अभिलेखों की पत्रावली तैयार करके बीईओ ने बीएसए कार्यालय में जमा की है।
विज्ञापन
मंगलवार से इन शिक्षकों के अभिलेखों की जांच बीएसए कार्यालय में शुरू होगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जांच को गठित सातों उपसमितियों को पत्रावलियां जांच को दी जाएंगी। जांच के बाद शिक्षकों के अभिलेखों का बोर्ड व विश्वविद्यालय से सत्यापन भी कराया जाएगा। शिक्षकों के मूल पते का पुलिस सत्यापन भी होगा।