{"_id":"676b1cb15a032011d303336a","slug":"the-sweet-sound-of-jingle-bells-and-carols-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118955-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गूंजी जिंगल बेल और कैरोल की मधुर ध्वनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गूंजी जिंगल बेल और कैरोल की मधुर ध्वनि
Wed, 25 Dec 2024 07:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिंगल बेल जिंगल बेल और कैरोल की मधुर ध्वनि के साथ स्कूलों में उत्साह के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया।
मोहम्मदाबाद स्थित एनएससी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सांता का वेश धारण का स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को गिफ्ट और टाॅफियां बांटी। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक देवेश चंदेल ने स्कूल में मौजूद बच्चों को यीशु मसीह के महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय सिंह राठौर, व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र सिंह चंदेल के अलावा समस्त शिक्षक रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर सांता क्लाज बन बच्चों ने गाया जिंगल बेल
फर्रुखाबाद/कायमगंज/मोहम्मदाबाद। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर जनपद के स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कहीं केक काटा गया तो कहीं उपहार बांटे गए।
राजपूताना पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हृर्देश कुमार सिंह ने सांता क्लॉज के स्वरूप में सजे बच्चों का स्वागत किया। प्रबंधक संदीप सिंह राठौर ने छात्रों और शिक्षकों को इस तरह के आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
स्कूल के प्रशासक मोहम्मद अरशद और समन्वयक महिमा सिंह ने कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांता क्लॉज में सजे बच्चों ने मिष्ठान बांटा। इस अवसर पर मोनिका वर्मा, कोमल, नीलम सिंह और संदीप शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांता क्लाज के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक लग रहे थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शरद गंगवार ने कहा कि विद्यालय सिर्फ चंद ईंटों की इमारत नहीं होती, बल्कि संस्कारों की पाठशाला होता है।
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार ने कहा कि यदि किसी को विविधता देखनी हो तो वह विद्यालयों में जाकर देखे। प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि पांडेय ने कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में ही बच्चे को उचित अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाए तो वह अपने जीवन की बड़ी से बड़ी मंजिल को आसानी से प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर प्रबंध समिति के आयुष रस्तोगी, अंशुल, अनीता, श्वेता, सोनम, कोऑर्डिनेटर उमा गुप्ता व अवनीश चतुर्वेदी आदि रहे।
-- -- -- -- -- -- -
केक काटकर मनाया यीशु का जन्मदिवस
फर्रुखाबाद। कानपुर रोड फतेहगढ़ स्थित आर आर पी पब्लिक स्कूल की एक नई पूर्व प्राथमिक संस्था वंडर ईयर्स प्री स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में यीशु मसीह के जन्मदिवस पर केक काटकर मनाया गया। जिसमें बच्चों ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान बच्चे सांता के वेष में नजर आए। सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार भेंट किये गए।कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से कियांश, राध्या, अथर्व, शौर्य, केजी 1 से ईशा, अक्षिता, अथर्व, केजी 2 से पृथ्वी, आस्तिक, तन्वी आदि बच्चों ने प्रस्तुति दी इस मौके पर विद्यालय प्रशासन और अध्यापक रहे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद