फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The sun started returning to the market

संडे बाजार में लौटने लगी पहले जैसी रौनक

Sun, 04 Oct 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
The sun started returning to the market
चौक पर संडे बाजार में लौटी रौनक। - फोटो : FARRUKHABAD
संडे बाजार में लौटने लगी रौनक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो दिन का सप्ताहांत लॉकडाउन खत्म होने के बाद चौथे रविवार को संडे बाजार में रौनक दिखाई दी। दुकानों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। ग्राहक भी घरों से निकलने शुरू हो गए। इससे दुकानदारों को आगे बाजार चमकने की उम्मीद बढ़ी है।
लॉकडाउन के बाद से फुटपाथ और छोटे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती जा रही थी। सरकार ने एक महीने पहले लॉकडाउन खत्म किया, तो शहर का संडे बाजार लगना शुरू हो गया। तीन रविवार गुजरने के बाद अब दुकानों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है और ग्राहक भी घरों से निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को घुमना बाजार से चौक और सेनापति के नुक्कड़ तक दुकानों को लगाया गया। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ जैसे हालात कपड़ों की दुकानों पर देखे गए। अभी क्राकरी, साज-सज्जा आदि की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कोई खास नहीं दिखी। हालांकि जिस तरह से लोगों की आमद शुरू हुई है उससे साफ है कि कुछ ही दिनों में रविवार बाजार पहले की तरह ही गुलजार हो जाएगा। आने वाले त्योहारी मौसम को लेकर भी ग्राहक खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed