फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The substation was shut down for six hours due to an explosion in the VCB.

Farrukhabad News: वीसीबी में धमाके से छह घंटे तक ठप रहा उपकेंद्र

Mon, 02 Feb 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The substation was shut down for six hours due to an explosion in the VCB.
कमालगंज। विद्युत उपकेंद्र में लगी वीसीबी (वैक्यू सर्किट ब्रेकर ) में रविवार भोर तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इससे उपकेंद्र ठप होने से सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली न आने से लोगों को समस्याएं हुईं। मरम्मत कार्य होने पर छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कस्बे के निकटवर्ती गांव महरूपुर राबी स्थित विद्युत उपकेंद्र में रविवार सुबह 4:30 बजे वीसीबी में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। फाल्ट होने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बे के साथ ही कैंटाह, खुदागंज, कोहरापुर, गदनपुर तुर्रा सहित सभी फीडरों की बिजली चली गई।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे टीजीटू चंदन के नेतृत्व में लाइनमैन कंचन प्रकाश ने मरम्मत कार्य शुरू किया। सुबह के समय बिजली न आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य पूरा होने पर करीब 10:30 बजे उपकेंद्र बहाल हो सका। 11 बजे सभी फीडरों की आपूर्ति दुरुस्त कर दी गई। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि नमी की वजह से मशीन में फाल्ट हो गया था। कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नवाबगंज व 20 गांवों की छह घंटे गायब रही बिजली

नवाबगंज। एचटी लाइन में फाल्ट से कस्बा व उससे जुड़े 20 गांवों की बिजली शनिवार रात तीन बजे गायब हो गई। बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इससे लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के नगर पंचायत फीडर पर शनिवार रात तीन बजे ब्लॉक कार्यालय के पास लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कस्बा के साथ उससे जुड़े 20 गांवों की बिजली चली गई। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश उसकी मरम्मत की। तब कहीं सुबह नौ बजे के बाद लोगों को बिजली मिल सकी। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि लाइन पर फाल्ट आने के चलते आपूर्ति बंद हो गई थी। उसे सही कराकर बिजली चालू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed