{"_id":"b8f0f43c173d27dc8a9a0e61b930c9cd","slug":"the-students-threw-stones-at-allahabad-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद पैसेंजर पर छात्रों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद पैसेंजर पर छात्रों ने किया पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। खुदागंज में पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए छात्रों ने इलाहाबाद पैसेंजर पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सुबह 9.55 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से पैसेंजर इलाहाबाद जा रही थी। सुबह 11 बजे के करीब खुदागंज स्टेशन पर ट्रेन पहुंची। यहां चेकिंग शुरू हो गई। जांच दल ने बिना टिकट एक छात्र को पकड़ लिया। छात्र को उसके साथियों ने छुड़ा लिया।
इस बीच टीम ने कमालगंज थाना इलाके के अखमेलपुर में रहने वाले छात्र राहुल को पकड़ लिया। चेकिंग दल छात्र को अपने साथ बस में बैठा कर ले जाने लगा।
इस पर साथी छात्रों ने बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। बस के निकलने पर छात्रों ने ट्रेन पर भी पत्थर फेेेंके। इससे अफरातफरी मच गई। जीआरपी के खदेड़ने पर छात्र भागे।
विज्ञापन
जीआरपी के एसओ राजेश ने बताया कि टिकट चेकिंग टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे एक छात्र को पकड़ा था। उसे छुड़ाने के लिए छात्रों ने बस पर ईंट चला दी। कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन