फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The stage will be on the lines of Bollywood goddess awakening

बालीवुड की तर्ज पर बनेगा देवी जागरण का मंच

Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
The stage will be on the lines of Bollywood goddess awakening

माता वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर के 17वें वार्षिकोत्सव पर होने वाले जगराते में बालीवुड की तर्ज पर स्टेज बनाया जाएगा। स्टेज को रोशनी से जगमगाने के लिए 51 हजार एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। माता वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर का 17 वां वार्षिकोत्सव 13 अक्तूबर को होगा। 12 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


 
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्थापक डा. राकेश तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा में देवी- देवताओं की 35 झांकियों के साथ डीजे और बैंड शामिल होंगे। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर फतेहगढ़ कोतवाली रोड, कचहरी रोड, पुलिस लाइन चौराहा, आवास विकास, घुमना, चौक पक्कापुल बीबीगंज होते हुए गुरुगांव देवी मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


 
उन्होंने बताया कि माता के जगराते में जयपुर (राजस्थान) से रजनी , मुंबई से मनोज मिश्रा, दिल्ली से शीतल पांडेय ग्रुप, जय शंकर चौधरी, दीपक राज बिहारी, राजीव पालीवाल  सारी रात माता का गुणगान करेंगे। तिवारी ने बताया कि माता के जगराते के लिए भव्य स्टेज का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई के कारीगर बालीवुड की तर्ज पर स्टेज को फाइनल टच देंगे।  22 दिसंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए रेल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सीटों की बुकिंग हो रही है। इस मौके पर डा. राहुल तिवारी, अजय कटियार, राजेश शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, यतींद्र दुबे, कंचन मिश्रा, कमलेश दुबे, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed