फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The spies beat up the BJP leader, threw stones at the police

सपाइयों ने भाजपा नेता को धुना, पुलिस पर किया पथराव

Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The spies beat up the BJP leader, threw stones at the police
मोहम्मदाबाद में एसडीएम संजय सिंह से नोकझोंक करते बृजेश दुबे व उनके भाई हरीश दुबे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। ब्लाक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र के बाहर शनिवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। मतदान केंद्र से निकल रहे भाजपा नेता को सपाइयों ने पहले घेरकर पीटा और जब पुलिस ने लाठियां पटकीं तो पथराव कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही भाजपाई भी उग्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। हंगामा करने के बाद भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा प्रत्याशी और उनका गनर मतदान केंद्र की पीछे की दीवार फांद कर भागे। समझाने पर भाजपाइयों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाक परिसर में विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को मतदान हो रहा था। भाजपा नेता बृजेश दुबे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिरौली खेड़ा निवासी सविता को वोट डलवाने के लिए पहुंचे। आधार की फोटो से मिलान न होने पर पीठासीन अधिकारी ने सविता को मतदान करने से रोक दिया। बृजेश सविता को साथ लेकर मतदान केंद्र से बाहर आ रहे थे, तभी सपा प्रत्याशी हरीश यादव केंद्र के अंदर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर खड़े हरीश यादव के समर्थकों ने अचानक बृजेश को घेर लिया और लात-घूंसों से पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। सपाइयों को उग्र देख पुलिस ने लाठियां पटकीं तो सपाइयों ने पथराव कर दिया और भाग गए। भगदड़ में कई सपाई गिरकर चुटहिल हो गए।
बृजेश दुबे से मारपीट की जानकारी होने पर भाजपा नेता लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी को मतदान केंद्र से निकालने की मांग कर हंगामा कर दिया। भाजपा नेता सड़क पर बैठ कर धरना देने लगे। एसडीएम सदर संजय सिंह व मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास करने लगे।
भाजपा नेताओं की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामे की जानकारी पर सपा प्रत्याशी और मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश यादव और उनका गनर मतदान केंद्र के पीछे की दीवार फांदकर खेतों के रास्ते भागे। बृजेश दुबे ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं हुआ। अचानक उन पर सपाइयों ने हमला कर दिया। बता दें बृजेश दुबे ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हरीश यादव के सामने लड़ा था। हरीश चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बन गए थे।
मकान के बाहर भाजपा नेताओं ने काटा हंगामा
मतदान केंद्र से सपा समर्थकों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया था। भाजपा नेताओं को पता चला कि पास के एक मकान व दुकान के अंदर सपा नेता व समर्थक घुसे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने दुकान के शटर पर लाठी डंडे चलाकर हंगामा किया। पुलिस ने भाजपा नेताओं व समर्थकों को मकान के बाहर से हटाया। पुलिस ने दुकान के अंदर मिले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया।

एएसपी ने फोर्स के साथ कस्बे में किया रूट मार्च
भाजपा नेता बृजेश दुबे से मारपीट व पुलिस पर पथराव की जानकारी पर एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे। एएसपी ने एसडीएम सदर संजय सिंह व फोर्स के साथ संकिसा मार्ग सहित कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर भीड़ लगाए लोगों को घर जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed