फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The speed of 30 km could have caused a big accident

30 किमी की गति से होती ट्रेन तो हो सकता था बड़ा हादसा

Fri, 28 Oct 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The speed of 30 km could have caused a big accident
गांव कतरौली पट्टी के पास ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। ट्रैक पर मरम्मत होने की वजह से पैसेंजर को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारने का कॉशन दिया गया था, लेकिन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए 15 किलोमीटर स्पीड से ही ट्रेन चलाई।
विज्ञापन

यदि ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही होती तो कई बोगियां बेपटरी हो सकती थीं। इससे हादसा भी बड़ा हो सकता था।
रजीपुर-खुदागंज स्टेशनों के बीच दो स्थानों पर रेल लाइन की मरम्मत का काम शुक्रवार सुबह चल रहा था। खुदागंज रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले गुमटी संख्या-128 सी के पास सीनियर सेक्शन इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह काम करा रहे थे। उन्होंने 30 किलोमीटर की गति से ट्रेन गुजारने का कॉशन लिया था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या-04134 कॉशन पर 15 किलोमीटर की गति से ही चल रही थी। मरम्मत की जा रही पटरी से ट्रेन का इंजन तो निकल गया था, लेकिन बाद में लगे डिब्बे के आगे वाले दोनों ओर के पहिये पटरी से उतर गए। इस डिब्बे में आगे व पीछे की ओर लगेज था और बीच में दिव्यांगजन बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहिये उतरने के बाद जब अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो गार्ड अरुण बाबू ने उन्हें जानकारी दी कि चालक ने पूरी सतर्कता बरती।
एक तो उसने कॉशन में मिली गति सीमा से आधी गति से ट्रेन चलाई। इसके साथ ही झटके लगते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर वहीं ट्रेन रोक दी। अन्यथा पीछे के और डिब्बे पटरी से उतर सकते थे या एक-दूसरे से भिड़ सकते थे।

ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन के पहिये उतरने के बाद भीड़ में मौजूद कतरौली पट्टी गांव निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी ने लोगों को बताया कि वह खेत में लाइन के दूसरी ओर से वापस घर जा रहा था।
ट्रेन आने की बात जानकर वह लाइन के पास पहुंचा। जिस स्थान पर मरम्मत हो रही थी, वहां एक ओर प्लेट कस गई थी।
इसी बीच ट्रेन दिखाई पड़ने पर एक कर्मचारी ने मौजूद अधिकारी से कहा कि काम पूरा नहीं हो पाया ट्रेन रुकवा दें।
अधिकारी ने कहा कि रुकवाने की जरूरत नहीं है। कम गति में ट्रेन निकल जाएगी। कर्मचारियों की बात न मानने पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed