फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The special secretary reprimanded after seeing taps installed outside the houses

Farrukhabad News: घरों के बाहर टोंटियां लगी देख विशेष सचिव ने फटकारा

Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The special secretary reprimanded after seeing taps installed outside the houses
मोहम्मदाबाद। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए नमामि गंगे व जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव ने रविवार को पेयजल योजना का निरीक्षण किया। घरों के बाहर लगी टोंटियां देख उन्होंने जल निगम कर्मचारियों की फटकार लगाई। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में प्रधान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिले के नोडल अधिकारी नमामि गंगे व जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिठऊपुर में बन रही पेयजल योजना का हकीकत देखी। गांव में घरों के बाहर अधिकांश टोंटियां लगी थीं। इस पर विशेष सचिव ने कहा कि हर घर जल योजना है तो घरों के बाहर टोंटियां क्यों लगाई गईं। इससे योजना का उद्देश्य ही खत्म हो रहा है। उन्होंने जल निगम के जिम्मेदारों से कड़ी नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने ही टोंटी बाहर लगाने को कहा था।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने कहा कि ग्रामीणों से यह बात लिखवाकर लीजिए और सभी टोंटी घरों के अंदर लगनी चाहिए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रधान विकास कार्याें में पक्षपात कर रहे हैं। वह अपने चहेतों के घर के सामने सड़क व नाली बनवा रहे हैं, जबकि उन लोगों के दरवाजे पर पानी का निकास भी नहीं है। विशेष सचिव ने अधिकारियों को नियमानुसार विकास कार्य कराकर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, बीडीओ त्रिलोक चंद्र शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोशाला में सोलर पैनल लगवाने के निर्देश
विशेष सचिव ने गांव सितवनपुर पिथू स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गाय को माला पहनाकर पूजन करने के साथ ही चारा गुड़ और चना खिलाया। गोशाला में भूसा, दाना और हरे चारे की व्यवस्था ठीक मिली। विशेष सचिव ने कहा कि बारिश से पहले गोवंशों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए। हरे चारे के लिए नेपियर घास लगवाई जाए। स्वयं सहायता समूहों को गोशाला से जोड़कर गाय के गोबर से दीये, उपले आदि बनाकर उन्हें रोजगार दिया जा सकता है। इससे गोशाला की भी आय बढ़ेगी। बिजली की उपलब्धता के लिए विशेष सचिव ने सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए।


926 करोड़ से बन रहा बिजली उपकेंद्र भी देखा
विशेष सचिव ने नवाबगंज क्षेत्र के गांव उखरा में 926 कराेड़ से बन रहे 400 केवी क्षमता के उपकेंद्र का निरीक्षण किया। विशेष सचिव के पूछने पर एसडीओ हरिवंश कुंतल ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक उपकेंद्र का निर्माण पूरा करने के आदेश हैं। करीब 45 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। विशेष सचिव ने काम में और तेजी लाकर शीघ्र ही उपकेंद्र का निर्माण पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed