फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The soldiers kidnapped the young man, demanded ransom

सिपाहियों ने किया युवक का अपहण, मांगी फिरौती

Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The soldiers kidnapped the young man, demanded ransom
रंजीत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप लगाकर रविवार शाम मेरापुर थाने के दो सिपाहियों ने जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक का अपहरण कर लिया। उसके परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी और फोन पे के जरिये कार में पेट्रोल भी डलवा लिया। फिरौती देने में असमर्थ पिता ने भाजपा विधायक से संपर्क किया। विधायक ने चौकी जाकर युवक को छुड़वाया। प्रभारी एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

नूर नगर निवासी रंजीत सिंह पुत्र श्याम पाल गांव में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे मेरापुर थाने के दो सिपाही केंद्र पहुंचे। दोनों ने खुद को एसओजी का सिपाही बताया। फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप लगाकर रंजीत को बाइक से अचरा चौकी ले गए। वहां उसे कार में बैठा लिया और छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। सिपाही रंजीत को सराय अगहत, फिर मोहम्मदाबाद की ओर ले आए। रास्ते में उससे परिजनों व रिश्तेदारों को फोन करवाकर फिरौती के रुपये मांगते रहे।
विज्ञापन

पिता श्यामपाल सिंह व मौसेरे भाई ने कुछ रुपये का इंतजाम किया। इस बीच सिपाही रंजीत के खाते से भी रुपये निकलवाने का प्रयास करते रहे। इसके लिए उसे फतेहगढ़ की ओर ले आए। रास्ते में फर्जी आधार कार्ड बनाने की बात कबूलने का वीडियो भी बनाया। शहर एक के पेट्रोल पंप पर रंजीत के खाते से फोन पे के जरिये कार में तीन हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी की पुलिस चौकी में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये का इंतजाम न होने पर श्याम पाल ने अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य से संपर्क किया। विधायक ने एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को फोन लगाया। उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को न उठाने की जानकारी विधायक को दी। विधायक ने सीओ कायमगंज सोहराब आलम, एसओ मेरापुर से बात की। सीओ और एसओ ने भी किसी को न पकड़ने की जानकारी दी। काफी देर बाद विधायक को रंजीत के आवास विकास कॉलोनी चौकी में बंद होने की जानकारी मिली। विधायक वहां पहुंचे तो दोनों सिपाही भाग गए। चौकी इंचार्ज आवास विकास विशेष कुमार ने विधायक को बताया कि वह बाहर हैं।
विधायक ने एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला से इस संबंध में बात की। कुुछ देर में कोतवाल व सीओ सिटी चौकी पहुंचे और रंजीत को छोड़ा। दोनों सिपाहियों को बुलाकर रंजीत का लैपटॉप वापस कराया गया। दोनों सिपाहियों ने सर्विलांस सेल के एक दीवान के कहने पर रंजीत को पकड़ने व लेनदेन की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए। रंजीत ने सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
ृ एक चौकी इंचार्ज भी साजिश में शामिल
शहर कोतवाली के एक चौकी इंचार्ज और सर्विलांस सेल में 12 साल से डटे दीवान ने रंजीत को पकड़कर रुपये के लेनदेन की साजिश रची थी। इसमें शहर कोतवाली के दो सिपाही भी शामिल थे। चौकी इंचार्ज ने शनिवार को दबिश मारी, लेकिन रंजीत हाथ नहीं लगा था। इस पर सर्विलांस के दीवान ने मेरापुर के दो सिपाहियों को लालच देकर साजिश में शामिल कर लिया।
बाइक मिस्त्री को भी पकड़कर छोड़ा गया
मेरापुर के एक बाइक मिस्त्री को कुछ दिन पहले सर्विलांस सेल के दीवान के कहने पर शहर कोतवाली के दो सिपाही आवास विकास चौकी पर लाए थे। 30 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया था। इसकी शिकायत भी विधायक सुशील शाक्य से की गई है।
रंजीत को पकड़कर आवास विकास कॉलोनी की पुलिस चौकी पर बैठाकर दो लाख रुपये मांगने की शिकायत प्रभारी एसपी अजय प्रताप से की गई है। उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। -सुशील शाक्य, विधायक अमृतपुर

मेरापुर के दो सिपाही युवक को पकड़कर आवास विकास चौकी पर बैठाकर चले गए थे। इसमें चौकी व शहर कोतवाली पुलिस का कोई लेना देना नहीं था। जानकारी मिलते ही युवक को परिजनों को सौंप दिया गया।
विनोद कुमार शुक्ला, शहर कोतवाल
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य की शिकायत पर सीओ सिटी नितेश सिंह को मौके पर जांच करने के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजय प्रताप, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed