फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The soldier who snatched money came out of Cheetah mobile

रुपये छीनने वाले सिपाही चीता मोबाइल के निकले

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The soldier who snatched money came out of Cheetah mobile
फर्रुखाबाद। पीआरवी का बताकर 70 हजार रुपये छीनने वाले सिपाही फतेहगढ़ कोतवाली के चीता मोबाइल के निकले। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। दोनों सिपाही अवकाश पर चले गए हैं। इसमें पुलिस लाइन का रिक्रूट भी शामिल था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी युवक एक कंपनी में एरिया मनैजर है। वह रविवार को एआरटीओ कार्यालय के पास एक रेस्टोंरेट में अपने तीन दोस्तों के साथ खा पीकर ताश खेल रहा था। तभी फतेहगढ़ कोतवाली की चीता नंबर दस के दो सिपाही, एक रिक्रूट व एक अन्य युवक के साथ पहुंचे। अपने आप को पीआरवी का सिपाही बताकर इन लोगों ने चारों युवकों से 70 हजार रुपये छीन लिए थे। युवकों को मुकदमा लगाकर जेल में बंद करने की धमकी दी थी। इसके कुछ देर बाद इन्हीं लोगों ने नेकपुर कलां निवासी सपा नेता के पुत्र को जुआं खेलते पकड़ लिया। उससे भी यह लोग 25 हजार रुपये लेकर चले आए थे।
विज्ञापन

जय नारायण वर्मा रोड निवासी युवक ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। भाई ने अपने लखनऊ निवासी भाजपा नेता चाचा को घटना बताई। भाजपा नेता सक्रिय हुए तो सिपाही युवक के भाई के पास सोमवार को माफी मांगने पहुंच गए। सिपाहियों के रिश्तेदार भी युवक के भाई के पास फोन करने लगे। मंगलवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। दोनों सिपाही अवकाश लेकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed