फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The social organization of the electricity shortage

बिजली किल्लत पर एक हुए सामाजिक संगठन

Sun, 10 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 10 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The social organization of the electricity shortage
कायमगंज में भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नगर के
विज्ञापन
सभी सामाजिक संगठन अखिल भारतीय युवा शक्ति के बैनर तले एक हो गए हैं। इन्होंने बिजली संकट पर बैठक कर रोष जताया। यहां सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग किए जाने का निर्णय लिया गया। सुधार न होने पर आंदोलन की भी रणनीति बनी। 

कई दिनों से नगर की चरमराई बिजली आपूर्ति से लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए अखिल भारतीय युवा शक्ति संस्था के सदस्यों ने  नगर के सभी सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की।  बैठक का आयोजन सांई किडीज स्कूल में किया गया। यहां सभी ने एक सुर में बिजली कटौती की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि कायमगंज तहसील को सप्लाई की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र में गिना जाता है। बिजली मूल्य शहरी दर से लिया जाता है।   बिजली कम आने से लोकल फाल्टों की संख्या में बढ़ जाती है।

इससे सप्लाई प्रभावित होती है। कई लोगों ने एसडीओ और जेई के फोन न उठाने की भी शिकायत की। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों में बिजली व्यवस्था के प्रति खासा रोष है। बैठक में आम सहमति से सोमवार को इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई। लोगों का कहना है कि यदि ज्ञापन से निराकरण नहीं होगा तो आंदोलन की रणनीति बनाई

जाएगी। बैठक में व्यापारिक संगठनों के नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, रश्मि दुबे, उमेश गुप्ता, जेसीज क्लब के रोहित गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के देवेंद्र दुबे, सुनील चक, भाकियू के मुन्नालाल, चंद्र सिंह जाट, अजय अग्रवाल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद स्वरूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, रजत रस्तोगी, प्रियंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जयकिशन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed