फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The skeleton of a woman found in the Karonda garden could not be identified

Farrukhabad News: करौंदे के बाग में मिले महिला के कंकाल की नहीं हुई पहचान

Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The skeleton of a woman found in the Karonda garden could not be identified
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के सत्तार नगर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे करौंदे के बाग में मिले युवती के कंकाल की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने डीएनए जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से एक चेकदार कपड़ा, अंडरगारमेंट और बाल मिले थे। कंकाल बुरी तरह क्षत-विक्षत था। शरीर के कुछ हिस्से भी गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि जानवर उन्हें खींचकर ले गए। आसपास के गांवों की कई महिलाओं ने पहुंचकर कपड़ों से पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कंकाल में तब्दील हो चुका युवती का शव करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के जिलों में युवती के कपड़ों की तस्वीरें भेजने की तैयारी में है। साथ ही दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम भी मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट खंगालने में जुटी हैं। घटनास्थल पर अब भी सन्नाटा पसरा है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कभी ऐसी वारदात नहीं हुई।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया युवती के कपड़े, बाल और हड्डियां सुरक्षित कर ली गई हैं। डीएनए जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे। अभी तक कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed