{"_id":"68b8868129b553eb9401cb48","slug":"the-situation-worsened-due-to-release-of-excess-water-from-the-dams-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129340-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बांधों से अधिक पानी छोड़े जाने से बिगड़ी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बांधों से अधिक पानी छोड़े जाने से बिगड़ी स्थिति
विज्ञापन
फोटो-25, राजेपुर निबिया मार्ग भरा पानी से बाइक निकालते लोग। संवाद
फोटो-26, सड़क कटी होने पर मोटर वोट से आते कुबेरपुर कुतलूपुर के लोग। संवाद
- पीड़ित बोले-बीमारी फैलने के बाद भी गांवों में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। रामगंगा का जलस्तर बुधवार को 55 सेमी बढ़ गया। तटवर्ती क्षेत्रों में पानी घुसने लगा है। गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी दर्ज की गई। बांधों से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बुधवार को गंगा में नरौरा बांध से 172128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 137.20 मीटर पर है। जोकि खतरे के निशान से 10 सेमी ज्यादा है। रामगंगा के जलस्तर में 55 सेमी की बढ़ोतरी हुई। जलस्तर 135.25 मीटर से बढ़कर 135.75 मीटर पर पहुंच गया है। खो, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 49110 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। ग्रामीण सतीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, राजकुमार, रमाकांत सुनील कुमार,अनिल कुमार, सचिव, प्रदीप कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीमारी से लोग परेशान है।
गांव में नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
बाढ़ के चलते तहसील क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांवों में पानी भरा है। पानी भरा होने से गांव में बीमारी फैली हुई हैं। एसडीएम संजय कुमार सिंह के आदेश के बाद भी कोई भी स्वास्थ्य टीम गांवों में नहीं पहुंची। हरसिंहपुर कायस्थ व ऊगरपुर के ग्रामीणों व स्थानीय सुधीर कुमार ने बताया कि लोग फर्रुखाबाद व झोलाछाप के पास जा रहे हैं। हाईवे, बदायूं मार्ग के किनारे रह रहे लोगों को दवा बांटकर फोटो खींच रहे हैं। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर प्रमित राजपूत का कहना है कि सीएचसी बरौन से टीम भेजने लिए कहा गया था, क्यों नहीं गई इसकी जानकारी करके अधिकारियों को बताया जाएगा।