फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The search for the merchant was done by steamer in the river

दुकानदार की दूसरे दिन भी काली नदी की गई तलाश

Sun, 16 Oct 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The search for the merchant was done by steamer in the river
मोहम्मदाबाद। करवाचौथ पर पत्नी से विवाद के बाद काली नदी में कूदे दुकानदार की दूसरे दिन भी तलाश चलती रही। नदी में स्टीमर से व्यापारी की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन भी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महोरिकपुर निवासी राम प्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ की मुरहास कन्हैया पर हार्डवेयर की दुकान है।
13 अक्तूबर को करवाचौथ की रात को ऋषभ का पत्नी से विवाद हो गया था।
शुक्रवार सुबह स्कूटी से ऋषभ काली नदी पर पहुंचा। वहां स्कूटी खड़ी करने के बाद पुल से नदी में कूद गया था।
पुलिस की सूचना पर पांचाल घाट से पहुंचे गोताखोर ऋषभ की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। परिजन मायूस होकर चले गए थे।
शनिवार सुबह परिजन व गोताखोर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्टीमर मंगवाकर नदी में दुकानदार की पूरे दिन तलाश की गई।
गोताखोर पुल से कई किलोमीटर आगे तक खोजबीन करते रहे। इकलौते पुत्र के न मिलने से माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed